फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त नाली दुर्घटनाओं को दे रही दावत, परेशानी

Thu, 19 May 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक पर नाली में जमा गंदा पानी।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन के किनारे क्षतिग्रस्त नाली दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। नालियों के जाम होने से गंदा पानी घरों  के सामने जमा है। उसमें से निकलने वाले दुर्गंध से आसपास के लोगों और राहगीरों का जीना दुश्वार हो गया है। बारिश शुरू होने से पहले नाली नहीं बनी तो पानी घरों में घुसेगा।
विज्ञापन



राबट्र्सगंज के बाईपास निवासी राजनारायण तिवारी ने कहा जलनिकासी की व्यवस्था न होने से घरों का गंदा पानी नालियों में एकत्र हो रहा है। मकानों के सामने बजबजा रही नालियों से संक्रामक रोग होने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले कंपनी नाली का निर्माण कार्य पूर्ण करा कर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई तो दीप नगर, नई बस्ती, ब्रम्ह नगर, उत्तर मोहाल के अधिकांश घरों में पानी घुस जाएगा। धर्मेंद्र श्रीवास्तव और संदीप सिंह ने कहा कि  चंडी होटल से पुसौली तक नाली का निर्माण कार्य पूर्ण न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रवि जायसवाल और आशुतोष शुक्ला ने कहा कि रात में खुली नालियों में गिर कर राहगीर चुटहिल भी हो रहे हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन मौन धारण किया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें