फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड मरीजों को मीनू के अनुसार दें पौष्टिक भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कोविड 19 लेबल वन अस्पताल बनाए गए सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र मधुपुर का निरीक्षण बुधवार को किया। यहां उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों को मुहैया करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, पौष्टिक भोजन, शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, अस्पताल परिसर के सेनिटाइजेशन आदि के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिया कि देखभाल में लगे चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही मरीजों को भी मीनू के अनुसार बेहतरीन पौष्टिक भोजन दिया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमित भर्ती मरीजों का बेहतरीन तरीके से देखभाल की जाय। पीपी किट के प्रयोग के साथ ही सामाजिक दूरी व सैनिटाइजिंग व अन्य मानकों को पूरा करते हुए कोरोना मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देकर जल्द से जल्द रिकवर किया जाय। सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, प्रभारी चिकित्साधिकारी एके सिंह व डॉ. अनिल को निर्देश दिया कि मरीजों की उचित देखभाल हो। डीएम ने बेहतरीन सुविधाएं मुहैया कराकर रिकवर यानी संक्रमित मरीज को निगेटिव श्रेणी में लाये जाने की हिदायत दी। उन्होंने बारी-बारी से भर्ती सभी दसों संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। पौष्टिक भोजन मीनू के मुताबिक मरीज व डॉक्टर दोनों की व्यवस्था और बेहतर कराने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि सतर्कता के साथ ड्यूटी करने की जरूरत है। पीपी किट पहनकर ही चिकित्सक/स्वास्थ्य कार्मिक मरीजों की देख-भाल करें। लगातार अस्पताल परिसर को सेनिटाइज करते रहें। इस दौरान कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें