फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को दें रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधान परिषद संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक की। विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। जिले में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में रोजगार के लिए स्थानीय युवाओं को वरीयता देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

समिति के सभापति आशुतोष सिन्हा और सदस्य लाल बिहारी यादव ने बैठक में जीएसटी से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों के साथ समानता का व्यवहार किया जाय। उनके व्यापार को बढ़ाने में जीएसटी विभाग के अधिकारी सहयोगात्मक रवैया अपनाएं। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न न किया जाय।
अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए की जा रही कार्रवाइयों के बारे में विभागीय अधिकारियाें से जानकारी ली। जिले में स्थापित अल्ट्राटेक, एनटीपीसी, हिंडाल्को सहित अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों से फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। समिति ने कहा कि फैक्ट्रियों में आउटसोर्सिंग व संविदा के माध्यम से नियुक्त होने वाले कार्मिकों में जनपद के निवासियों को प्राथमिकता दी जाय। इसके लिए जिला सेवायोजन पोर्टल पर खाली पदों का विवरण अपलोड किया जाय। उन्हाेंने खनन विभाग व एआरटीओ के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध परिवहन व ओवर लोडिंग के लिए विशेष अभियान चलाएं। अवैध नंबर प्लेट का प्रयोग कर परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय। बैठक में डीएम चंद्र विजय सिंह, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें