फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रस्साकसी में राजकीय आईटीआई राबर्ट्सगंज की बालिकाएं प्रथम

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज तियरा विशिष्ट स्पोर्ट स्टेडियम में अंतर आईटीआई, खेल कूद प्रतियोगिता में विजेता टीम - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही आईटीआई की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का बुधवार की देर शाम समापन हुआ। विभिन्न वर्गों में हुए खेलों के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अंतिम दिन निर्णायक मैच 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नेशनल आईटीआई के आदर्श को प्रथम, राजकीय आईटीआई राबर्ट्सगंज के जानिब अली को द्वितीय और ज्ञानगंगा आईटीआई के सोनू भारती को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सौ मीटर बालिका वर्ग में राजकीय आईटीआई नकटू बीजपुर की प्रियंका कुमारी को प्रथम, सीमा को द्वितीय, जबकि राजकीय आईटीआई दुद्धी के पूनम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में ज्ञानगंगा आईटीआई के प्रिंस कुमार को प्रथम, नेशनल आईटीआई के दीपक कुमार को द्वितीय और ताशा आईटीआई के रत्नेश कुमार सिंह तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में नेशनल आईटीआई राबर्ट्सगंज के दीपक कुमार प्रथम, आत्माराम आईटीआई ओबरा के हर्षित यादव द्वितीय और राजकीय आईटीआई राबर्ट्सगंज के अश्वनी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के डिस्कस थ्रो राजकीय आईटीआई राबर्ट्सगंज की स्मृता और गोला फेंक में राजकीय आईटीआई दुद्धी की रंजू प्रथम स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर दौड़ में राजकीय आईटीआई घोरावल की रीता को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कबड्डी बालिका वर्ग में राजकीय आईटीआई नकटू बीजपुर और बालक वर्ग में सरदार वल्लभ भाई पटेल आईटीआई की टीम विजेता रही। वॉलीबाल में नेशनल आईटीआई की टीम विजयी रही। रस्साकसी बालिका वर्ग में राजकीय आईटीआई राबर्ट्सगंज की टीम प्रथम और राजकीय आईटीआई दुद्धी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में सरदार वल्लभ भाई पटेल आईटीआई की टीम प्रथम और ज्ञानगंगा आईटीआई राबर्ट्सगंज की टीम द्वितीय स्थान पर रही। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. जीएस तोमर व विशिष्ट अतिथि विंध्याचल मंडल के संयुक्त निदेशक एमएल गुप्ता, राजकीय आईटीआई दुद्धी के प्रधानाचार्य जीएस यादव, राबर्ट्सगंज के प्रधानाचार्य यजुवेंद्र नाथ, घोरावल के गुलाब राम, जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन आरबी सत्यार्थ व क्रीड़ा सचिव इं. कमलदेव चौधरी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें