एनटीपीसी शक्तिनगर में निकली स्वच्छता रैली में शामिल कर्मी व अफसर।स्रोत संस्थान
शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल में बालिका सशक्तीकरण अभियान (जीईएम-2026) से जुड़ी बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में स्वच्छ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना और उन्हें स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनाना था।
परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा ने बालिकाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मानव संसाधन प्रमुख रूमा डे शर्मा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रणव वर्मा और उप महाप्रबंधक (सीएसआर/आर एंड आर) महताब आलम ने व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्यकर आदतों और साफ-सफाई के महत्व पर जानकारी दी। कार्यक्रम में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।