फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 39 माध्यमिक विद्यालयों की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को खुद की सुरक्षा के लिए सक्षम बनाया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों के माध्यम से आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। रानी लक्ष्मीबाई बालिका सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत पहले चरण में जिले के 39 माध्यमिक विद्यालयों को चुना गया है। यहां प्रशिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्राओं को तीन महीने तक प्रशिक्षक 45 मिनट तक जूडो, कराटे, ताइक्वांडो आदि का प्रशिक्षण देंगे। जिले में 69 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें 13 विद्यालयों का संचालन इस सत्र से शुरू हुआ है। पहले से संचालित हो रहे 39 विद्यालयों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। एक जुलाई से स्कूल खुलने के साथ ही इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसी माह के दूसरे पखवाड़े से प्रशिक्षण आरंभ करने की तैयारी है। यह 3 महीने तक निरंतर चलेगा। प्रशिक्षण में छात्राओं को जूडो कराटे, ताइक्वांडो आदि की ट्रेनिंग देकर पास में मौजूद संसाधन जैसे पेन, पेंसिल, हेयर पिन, क्लचर, कंघा, नेल कटर, कड़ा, अंगूठी, बेल्ट, दुपट्टा, पानी की बोतल, ज्योमेट्री बॉक्स, ब्लेड, पेपर कटर, चाकू स्प्रे आदि का बेहतर उपयोग कर आत्मरक्षा के टिप्स दिए जाएंगे। जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसी माह से प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में 39 विद्यालय लिए गए हैं। इसके बाद अन्य विद्यालयों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें