फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जंगल में फंदे पर लटकता मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। हाथीनाला थाना क्षेत्र के डाला पीपल स्थित जंगल में सोमवार की शाम पेड़ पर किशोरी का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

हाथीनाला पुलिस के अनुसार डाला पीपल निवासी पुरुषोत्तम अगरिया ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी फुलवंती (17) सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। जब वो दोपहर तक घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी खोज-बीन करने लगे। इस बीच जंगल में पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे उसका शव लटकता मिला। हाथीनाला थाना प्रभारी श्याम बिहारी ने बताया कि पिता की सूचना पर शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें