फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद के हाथों स्मार्टफोन पाकर चहकीं छात्राएं

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज विध्य कन्या महाविद्यालय में स्मार्ट फोन वितरण करते सांसद रामशकल । - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
विंध्य कन्या पीजी कॉलेज राबर्ट्सगंज और श्री प्रमोद जी महिला महाविद्यालय कुशहरा शाहगंज की छात्राओं में बृहस्पतिवार को स्मार्टफोन वितरित किया गया। दोनों जगह आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामशकल ने छात्राओं में स्मार्टफोन वितरित कर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं।
विज्ञापन

श्री प्रमोद जी महिला महाविद्यालय में सांसद ने 52 छात्राओं में स्मार्टफोन बांटा। राज्यसभा सांसद ने महाविद्यालय परिसर में हॉल बनवाने का वादा किया। इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ टीटू मेहता, प्रबंधक डा. सुधीर कुमार मिश्र, प्राचार्य मनोरमा मिश्रा, उप प्रबंधक अमित मिश्रा, बीडीओ रमेश यादव आदि उपस्थित रहे।
वहीं विंध्य कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं में भी स्मार्टफोन वितरित किया। महाविद्यालय के मुख्य ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. अंजलि विक्रम सिंह, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गोविंद यादव, डॉ. मालती शुक्ला, डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह, कैलाश नाथ, अरुणेंद्र संदल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें