सोनभद्र। यूपी बोर्ड परीक्षा मेें एक बार फिर छात्राओं का दबदबा कायम है। हाईस्कूल में 76.38 प्रतिशत विद्यार्थी हुए हैं। जिसमें 74.71 प्रतिशत छात्र व 77.91 प्रतिशत छात्राएं शालिम हैं। इसी तरह से इंटरमीडिएट की परीक्षा में 82.24 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 77.76 प्रतिशत छात्र व 86.75 प्रतिशत छात्राएं शामिल हैं।
इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 77.91 प्रतिशत छात्राएं उतीर्ण हुई हैं जबकि वर्ष 2019 उत्तीर्ण छात्राओं का प्रतिशत 69.21 था। इसी तरह से हाईस्कूल में इस साल 77.76 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं जबकि पिछले साल 66.59 प्रतिशत छात्र ही उत्तीर्ण हो पाए थे। इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस साल 86.75 प्रतिशत छात्राओं ने बाजी मारी है जबकि 77.76 प्रतिशत छात्र ही उत्तीर्ण हुए हैं। वर्ष 2019 में यूपी बोर्ड की परीक्षा में 70.37 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। जिसमें से 67.63 प्रतिशत छात्र और 72.44 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं थीं। पिछले साल की तरह इस बार भी छात्रों की अपेक्षा छात्राओं ने बाजी मारी है।