ओबरा। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत परसोई के टोला सलेहवा में मंगलवार को सर्पदंश सेबालिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के नाना रामसागर ने बताया कि उसकी नतिनी सविता (12) पुत्री हरिनाथ निवासी सलेहवा सोमवार की रात खाना खाकर घर में चारपाई पर सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे विषैले सर्प ने उसे डस लिया, जिससे वह अचेत हो गई। परिजन बालिका को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।