चोपन। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को हाथीनाला पुलिस ने साऊडीह गांव से कच्ची शराब के साथ देवर-भाभी को गिरफ्तार किया। दोनाें के पास से दस-दस लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने दो क्विंटल लहन भी नष्ट किया।
हाथीनाला पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर साऊडीह गांव में दबिश दी गई। वहां से शिवकुमारी व रामनाथ खरवार को दस-दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। दोनों रिश्ते में देवर-भाभी हैं। मौके पर शराब बनाने के लिए रखा लहन भी बरामद हुआ। उसे पुलिस ने नष्ट करा दिया। दोनों के विरुद्ध अबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।