फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: झाड़-फूंक के बहाने युवती से दुष्कर्म, ओझा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक के बहाने युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी एक युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि तेंदुआ गांव के रहने वाले हरिशंकर ने झाड़-फूंक करने के बहाने अपने पास बुलाया। झाड़-फूंक प्रक्रिया के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। यह धमकी भी दी कि किसी को बताने पर जान से मार देंगे। घटना कुछ दिनों पहले की है। डरी-सहमी युवती ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर परिजनों को जानकारी दी। शनिवार को तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी हरिशंकर को घुवास तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने आरोपी को जेल भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें