घोरावल। स्थानीय नगर में बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेलते समय शाम के समय कुत्तों के हमले एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
शाम करीब छह बजे घोरावल निवासी संजीता (6) को उसकी मां ने घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। संजीता की मां ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम के समय उसकी बिटिया संजीता घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान चार -पांच की संख्या में कुत्ते वहां आए और अचानक संजीता पर हमला बोल बदए। बच्ची के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।कुत्तों ने संजीता के सिर, गाल व नाक नोच लिए। परिजनों द्वारा उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसकी हालत में सुधार बताया।