ेकराही। करमा थाना क्षेत्र अन्तर्गत डेहरी गांव निवासी विंदू यादव ने कर्मा थाने में अपनी नौ वर्षीय लड़की गुलसन के गायब होने की तहरीर दी है। बताया कि गुलसन गांव के पास प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को शाम पांच बजे कुछ बालिकाओं के साथ खेल रही थी। शाम होने के बाद भी वह घर वापस नहीं आयी तो परिजन उसकी ढूंढने लगे। आस पास, व गांव में भी पता किए परंतु कही पता नहीं लगा। करमा पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक देवता नंद सिंह ने बताया कि अचानक बच्ची के गायब होने की सूचना परिजनो द्वारा दी गई है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।