शक्तिनगर। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के बस स्टैंड के पास से गुजरे रेल वैगन पर चढ़ी छात्रा की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार शाम हुई घटना के बाद अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शक्तिनगर से अनपरा की ओर जा रही कोयला लदी इलेक्ट्रिक ट्रेन बीना बस स्टैंड के पीछे सिग्नल न मिलने से रुकी थी। जमशीला निवासी शिवकुमार ठाकुर की पुत्री पूजा (15) कोयला उतारने के लिए ट्रेन पर चढ़ गई। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेल वैगन से उतरवाकर कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पूजा 10वीं की छात्रा थी। चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रह है।