फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों की तलाश में पुलिस का छापा,कई हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में बाइक समेत अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालों को दबोचने के लिए मंगलवार की रात राबट्संगज समेत कई स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। जिले में वाहन चोर गिरोह सक्रिय होने लगा है। पिछले कुछ माह पूर्व चोरों ने राबट्र्सगंज नगर में गिरिजा शंकर दूबे का बुलेट चुरा ले गए। अभी पुलिस इस चोरी की घटना का खुलासा करने में जुटी ही थी कि चोरों ने राबट्र्सगंज नगर निवासी दीपक शुक्ला, अशोक नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद की बाइक चोरी कर पुलिस को चुनौती दे दी। उधर पिपरी थाना क्षेत्र केरेणुकूट निवासी बृजेश सिंह, ओबरा थाना क्षेत्र के ओबरा निवासी दीपक अग्रवाल की बाइक चोरी कर ले गए। इसी तरह से चोरों ने कई बाइक चोरी कर पुलिस को चुनौती दे दी है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी सीओ, थाना प्रभारियों के अलावा स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम को भी चोरों को मय चोरी के वाहनों के साथ पकड़ कर घटना का पर्दाफाश करने के लिए लगा दिया है। इसी क्रम में मंगलवार की रात राबट्र्सगंज कोतवाल सुबाष राय, स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी और एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव ने राबट्र्सगंज केपूरब मोहाल, बभनौली, उरमौरा, लोढ़ी समेत कई स्थानों पर चोरों को पकडने के लिए छापेमारी की। सूत्रों की मानें तो छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ राजकुमार तिवारी का कहना है कि चोरों को पकडने के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें