फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक से गिरी युवती की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हिंडाल्को कॉलोनी निवासी सुमन (22) पुत्री शिशुपाल सिंह एक बाइक से बैठकर म्योरपुर से रेणुकूट की ओर आ रही थी। मुर्धवा से थोड़ा पहले ही अचानक युवती बाइक से छिटककर सड़क पर गिर गई। पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने युवती को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
संदिग्ध हाल में लगी आग, मवेशी की मौत
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बभनवल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना शाम करीब पांच बजे की है। अगलगी मेंशिवप्रसाद का बछड़ा, रामनिहोर का भूसा, बांस, झोपड़ी, कांता की झोपड़ी,काशी का उपली जल गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें