फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से बालिका की मौत, पांच मवेशी भी मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली/बभनी। जिले के विंढमगंज और बभनी थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम को बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक 13 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। वहीं बिजली की चपेट में आने से पांच मवेशी भी मर गए।
विज्ञापन

विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जोरुखाड़ में मंगलवार की शाम हुई तेज गरज के साथ बारिश में बिजली गिरने से एक बालिका की मौत हो गई। शहनाज बानो (13) पुत्री हनीफ निवासी बगबियानी टोला ग्राम जोरुखाड़ मंगलवार शाम को अपने घर पर थी। इसी दौरान तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ सामान लेने के लिए बाहर निकली तभी बिजली गिरने से शहनाज झुलस गई। तत्काल परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र दुद्धी लाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, बभनी थाना क्षेत्र के डुभा गांव में बिजली से पांच बकरियों की मौत हो गई। गांव के सोनधारी के मुताबिक उसकी पांच बकरियां बरगद के पेड़ के नीचे खड़ी थी। इसी दौरान बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गई, इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पीड़ित ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें