फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत-प्रेत को लेकर चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में मंगलवर को भूतप्रेत को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें मां-बेटे समेत तीन घायल हो गए। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से दूसरे पक्ष के मकान का खपरैल तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची सौ नंबर पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।  
विज्ञापन

रघुनाथपुर गांव में मंगलवार की सांय करीब पौने चार बजे भूत-प्रेत को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर विवाद शांत कराया। इस दौरान किसी ने मोबाइल से घटना की सूचना सौ नंबर पर दे दी। जानकारी मिलने पर फोर्स घटनास्थल पर पहुंची और दो को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया मारपीट में ज्ञानमति और उसका बेटा लक्ष्मण घायल हो गया है। दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति को चोट लगने बात कहीं जा रही है। कहा कि जांच के दौरान पता चला है कि ज्ञानमती का उसी के गांव के रहने वाले कुछ लोगों से भूतप्रेत करने को लेकर विवाद हुआ है। पीड़िता की तहरीर पर हिरासत में लिए गए दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षीगणों ने उसके मकान के खपरैल को तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें