शाहगंज। घोरावल ब्लॉक में ग्राम पंचायतों के कार्ययोजनाओं की ऑनलाइन फीडिंग का कार्य व्यवस्था के विपरीत चलने से अधूरे हैं। 30 अप्रैल तक जिन ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना अटकी रही तो उन ग्राम पंचायतों में विकास के कार्य पर ब्रेक लग सकता है।
घोरावल ब्लॉक में कुल 108 ग्राम पंचायत हैं। नए वित्तीय वर्ष के शुरू होने के साथ ही ग्राम पंचायतों के कार्य योजनाओं की फीडिंग तय समय के मुताबिक तीस अप्रैल तक हो जानी चाहिए। घोरावल ब्लॉक में अभी तक आधे ग्राम पंचायतों के ही कार्ययोजना की ऑनलाइन फीडिंग हो पाई है। ब्लॉक के अधिकारियों की उदासीनता और सरकारी निर्देशों की अनदेखी से स्थिति खराब है। शासन का स्पष्ट आदेश करीब एक साल से है कि ग्राम पंचायतों के सभी कार्य पंचायत भवनों से ही किए जाएंगे। ग्राम पंचायतों के लिए बकायदे सरकार की तरफ सेपंचायत भवनों पर पंचायत सहायक नियुक्ति भी की गई है। उनके लिए कम्प्यूटर, इंवर्टर बैटरी, कूलर पंखे की व्यवस्था इसीलिए की गई है ताकि ग्राम पंचायतों के काम आसानी से समय के अंदर हो सके। मगर घोरावल ब्लॉक में पंचायत भवन से सिर्फ डोंगल ही लगाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायतों के कार्य
ब्लॉक पर से ही करीब साठ ग्राम पंचायतों के कार्ययोजना की फीडिंग हो गई है। पंचायत सहायकों को अभी ट्रेनिंग दिया जा रहा है। समय अन्तर्गत फीडिंग का कार्य हो जाएगा। - जावेद, एडीओ पंचायत- घोरावल।