रॉबर्ट्सगंज पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में जनपद स्तरीय कला उत्सव में कला का प्रदर्शन करत
सोनभद्र। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में सोमवार को एक दिवसीय जनपद स्तरीय कला-उत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग विधाओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कई विधाओं में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेडियो स्टेशन ओबरा की उद्घोषिका सुरसरी और कॉलेज की प्रधानाचार्या निशा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की छात्रा निधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोक गायन समूह में गुड़िया मोदनवाल, मुस्कान, आंचल, इच्छा और आयत जहां आदिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। मूर्तिकला प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राॅबर्ट्सगंज की छात्रा रिया मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया। चित्रकला में आनंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पारंपरिक लोक नृत्य समूह में राजकीय हाईस्कूल मऊकला की छात्राओं दिव्या, करीना, बबिता और गंगाजलि ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
शास्त्रीय संगीत वादन में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा गुड़िया मोदनवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शास्त्रीय गायन में राजकीय हाईस्कूल मऊकलां की छात्रा प्रतिमा ने प्रथम स्थान हासिल किया। विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के प्रदर्शन की मौजूद लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम प्रभारी चंदा यादव, वंदना सिंह, रेखा, वंदना, प्रतिमा, भावना,समेत समस्त शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के नोडल प्रभारी मुकेश तथा संगीत शिक्षिका पूनम रानी की भूमिका भी सराहनीय रही। संचालन अर्चना ने किया।