फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से हो रही मौत पर वकीलों ने किया प्रदर्शन

Thu, 28 Jan 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ठंड से हो रही मौत पर गुरुवार को वकीलों ने सदर तहसील पर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि ठंड से हो रही मौत की जांच कर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



युवा अधिवक्ता आशीष चौबे और दीपक जायसवाल ने कहा कि बुधवार को कांशीराम आवास में एक छात्रा की ठंड से मौत हो गई। लेकिन प्रशासन की ओर से छात्रा के शव का न जाने किस वजह से पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। कहा कि प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की डर से यह रवैया अपनाया है।


 इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिवक्ता सत्यदेव पांडेय व संजय कुमार पांडेय ने कहा कि ठंड से बचाव के नाम पर जिला प्रशासन की ओर से कंबल वितरण के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन



अलावा का भी समुचित प्रबंध नहीं किया गया है। कहा कि ठंड से हो रही मौतों की जांच कराकर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पवन कुमार मिश्रा, आरएस चौधरी, निशांत गुप्ता, अनिल मौर्या, धीरेंद्र कुमार गुप्ता, वीरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें