फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Fri, 27 Feb 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर शुक्रवार को छात्र सभा की मासिक बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की।

 बैठक में घोरावल विधान सभा का ओम प्रकाश पाठक, राबर्ट्सगंज के श्रवण पटेल को अध्यक्ष और शशांक शुक्ला को ओबरा नगर का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला महासचिव विजय यादव ने कहा कि सपा सरकार की ओर से जनहित में ढेर सारी योजनाएं संचालित की गई है।

कार्यकर्ता पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में काम करें। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश (राजन) दूबे ने कहा कि वर्ष 2012 में पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली थी।
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने तीन साल के कार्यकाल में चुनावी वादाें को पूरा करते हुए प्रदेश को विकास की ओर ले जाने में जुटे हैं। कहा कि प्रत्येक गांव के करीब सौ लोगों को समाजवादी पेंशन मिल रहा है।
विज्ञापन


 सपा सरकार सभी जाति, धर्म के लोगों के हित में कार्य कर रही है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंहानिया, सतेंद्र ओझा, कविंद्र कुमार गुजर, रंजीत पटेल, चंदन शर्मा, अतीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें