सपा कार्यकर्ताओं की ब्लाक स्तरीय जनसभा सोमवार को सदर ब्लाक के हिनौता गांव में हुई। यहां कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और सरकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की नसीहत दी गई।
मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव हंसराज ध्रुवे ने कहा कि सपा सरकार जनहित में कार्य कर रही है। भाजपा झूठ का पुलिंदा बांधती है। इसका जीता, जागता उदाहरण दिल्ली विधान सभा चुनाव का नतीजा है।
विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष, विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओें को गांव के विकास के बारे में सोचने की जरूरत है। गांवों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि विधान सभा चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से जो वादा किया उसे तीन वर्षों मेें पूरा कर दिया। केंद्र में भाजपा की नौ माह सरकार बने हो गई,
लेकिन विकास कार्य कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। जनसभा मेें गोपीनाथ गिरी, रामप्यारे सिंह, मनोज कुशवाहा, अनिरूद्ध यादव, राजकुमार यादव, बासुदेव कोल, रामेश्वर भाई पटेल, अनिल यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता घोरावल विधान सभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने की।