लोक निर्माण विभाग डाक बंगले में शुक्रवार को बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। संगठन की मजबूती पर रणनीति तैयार की गई।
ओबरा विधायक सुनील यादव ने कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता गांवों में जाकर बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। बूथ, ब्लाक, तहसील स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने की जरूरत है।
आगामी चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट गए। ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती सरकार की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुंचाया जा सके।
इस दौरान पन्नालाल, बी. सगार, पूर्व विधायक सत्यनारायण जैसल, प्रवीण सिंह, अविनाश शुक्ला, मोहन कुशवाहा, सुखराम भारती, बाबू खान आदि उपस्थित रहे।