सोनभद्र। नए तरीके से गजेटियर तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर सीडीओ सौरभ गंगवार ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। गजेटियर के लिए आवश्यक अभिलेखों और सूचनाओं को संकलित करने के लिए विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सीडीओ ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग से संबंधित सहीं सूचनाएं उपलब्ध कराएं। जिला गजेटियर विभाग की ओर से 19 अध्यायों की प्रश्नावली को 11 अध्यायों में वर्गीकृत किया गया है। इसमें सामान्य परिचय, इतिहास, कला एवं संस्कृति, लोक एवं समाज, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, न्याय व्यवस्था एवं अन्य विभाग, कृषि, बागवानी, सिंचाई एवं संलग्न गतिविधियाॅ, आर्थिक परिदृृश्य ( उद्योग, बैंकिंग, व्यापार एवं वाणिज्य तथा विविध व्यवसाय), राजनीतिक परिदृश्य एवं स्थानीय स्वशासन, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, पर्यटन, परिवहन, संचार के अलावा आदि शामिल हैं। सीडीओ ने कहा कि किसी प्रकार की दुविधा होने पर सक्षम अधिकारी से संपर्क कर उसका समाधान कराएं। गजेटियर से जुड़ी सूचनाओं को एकत्र करने में कोई त्रुटि न हो। एक सप्ताह के अंदर सभी सूचनाएं सीडीओ कार्यालय में उपलब्ध कराया जाय। एडीएम सहदेव मिश्र, डीएसटीओ एसपी वर्मा, पीडी आरएस मौर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।