फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गया ने भदोही को हराकर जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
म्योरपुर में अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर फाइनल में जीत दर्ज करने वाली गया
विज्ञापन
म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय खेल मैदान पर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित 22वीं अंतरराज्यीय ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। इसमें बिहार के गया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भदोही को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गया की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से राहुल भारती ने शानदार 86 रनों की पारी खेली, जबकि युवराज ने 42 रन और सोनू ने 26 रनों का योगदान दिया। भदोही की ओर से मनी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदोही की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 14.3 ओवरों में 165 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से शनि ने 36 रन और मनी ने 32 रनों की पारी खेली। गया की तरफ से रोहित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2.3 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। गया के राहुल भारती को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में परिषदीय अध्यापक रजनीश श्रीवास्तव व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रशेखर ने पुरस्कार वितरण किया। मैच में अंपायर की भूमिका रंजीत जायसवाल और शफीक सिद्दीकी ने निभाई। कमेंट्री रितेश जायसवाल व विवेक शाही ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी आदित्य तिवारी ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें