फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गैस एजेंसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बभनी ब्लाक के क्षेत्र में गैस सिलेंडर की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
आसनडीह। बभनी ब्लाक में उज्जवला योजना के तहत ग्रामीणों को नि:शुल्क गैस सिलिंडर देने में मनमानी की जा रही है। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने सोमवार को बभनी स्थित एक गैस सर्विस सेंटर पर प्रदर्शन किया और वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया। कई गांवों के लोगों ने यहां विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। ब्लॉक के सालेनाग, इंजानी, बरवाटोला, चैनपुर आदि गांवों के ग्रामीणों का आरोप है कि संचालन उन्हें पुलिस से कहकर फंसाने की धमकी देता है। सोमवार को दोपहर लगभग दर्जनों महिला-पुरुषों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि हम लोगों को गैस नहीं मिल रही है जबकि खाते में पैसा आ रहा है। इस संबंध में गैस सर्विस संचालक का मोबाइल बंद होने से वार्ता नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि जब हम लोग अपने अपने गांव से आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशनकार्ड आदि की कागजात दिए हैं तो गैस किसी दूसरे को क्यों दिया गया। यह जांच का विषय है। प्रदर्शन में शामिल रंजना देवी, मानमती, लैली देवी, हलकनिया देवी, उर्मिला देवी, पन्ना लाल, रामनरेश आदि ने जिलाधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें