फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुद्धी-ए को मात देकर गढ़वा सेमी फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी-ए को मात देकर गढ़वा सेमी फाइनल में
विज्ञापन

- हरफनमौला प्रदर्शन कर दुद्धी के नागेंद्र बने मैन ऑफ द मैच
- यूपी व एमपी के बीच एकदिवसीय महिला इनामी क्रिकेट प्रतिस्पर्धा आज
संवाद न्यूज एजेंसी
दुद्धी। टाउन क्लब के मैदान में चल रहे अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मेजबान दुद्धी-ए टीम को मुंह की खानी पड़ी। हरफनमौला खिलाड़ी नागेंद्र के बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद रोचक मुकाबले में दुद्धी को गढ़वा ने चार विकेट से करारी शिकस्त दी। गढ़वा की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन

आयोजन समिति के सचिव जबीं खान ने बताया कि टॉस जीतकर मेजबान दुद्धी ए टीम निर्धारित 20 ओवरों में अपने 9 विकेट खोकर मात्र 146 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज निशु (9) और जामी (6) की जोड़ी दहाई अंक में स्कोर पहुंचाने के पहले ही टूट गई। प्रथम पायदान पर बल्लेबाजी करने आए निशांत भी चार रन बनाकर चलते बने। इसके बाद नागेंद्रराज सिंह ने छह चौकों व छह छक्के की मदद से 34 गेंदों पर सर्वाधिक 66 रनों की धमाकेदार पारी खेल लड़खड़ाती हुई टीम को संभाला। इसके चलते टीम को स्कोर 146 तक पहुंच सका। गढ़वा के गेंदबाज आर्यन ने 2, अभिषेक ने 2 विकेट अर्जित किया। दूसरी पाली में बल्लेबाजी के लिए उतरी गढ़वा की टीम मात्र 14.2 ओवर में ही अपने छह विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा कर लिया। गढ़वा के सलामी बल्लेबाज हर्ष ने 36 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अमन 27 व नवीन ने 24 रन बनाए। दुद्धी की ओर से नागेंद्रराज सिंह व गौस को 2-2, निशु व जामी को एक-एक विकेट मिला। इस प्रकार गढ़वा की टीम मेजबान दुद्धी ए को परास्त कर सेमीफाइनल खेलने की हकदार हो गई। दुद्धी के हरफनमौला खिलाड़ी नागेंद्र राज सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित कर भाजपा जिलामंत्री दिलीप पांडेय के हाथों पुरस्कृत किया गया। अंपायर महेंद्र सिंह विक्की और सुनील गुप्ता, कमेंट्री सलीम खान व जितेंद्र जौहरी तथा स्कोरिंग राहुल ने किया। कल का एकदिवसीय महिला मैच उत्तर प्रदेश बनाम मध्य प्रदेश के बीच प्रात: 10:00 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें