फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार पंडालों में नहीं विराजेंगे गणपति बप्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना की वजह से इस बार पंडालों में गणपति बप्पा नहीं विराजेंगे। प्रशासन की तरफ से पूजा पंडाल सजाने पर रोक की वजह से भक्तगण अपने घरों में ही विधि विधान से भगवान गणेश का पूजन करेंगे। लेकिन मिट्टी की बनी गणेश की प्रतिमा कहीं नहीं रखी जाएगी। घरों में पूजा करने को लेकर एक तरफ भक्त उत्साहित है तो दूसरी तरफ महामारी की वजह से पंडाल न सजा पाने से निराश भी है। महामारी की वजह से इस बार आभूषण एवं वाहनों की डिमांड भी कम हुई है। राबट्र्सगंज नगर के मनीष केशरी ने बताया कि वह गुरुद्वारा के सामने कई वर्ष से पंडाल सजाकर गणेश उत्सव मनाते आ रहे है। इस वर्ष कोरोना की वजह से पंडाल नहीं सजा पा रहे है, इसको लेकर मन में निराशा है। वह परिवार के साथ घर में ही पूजन अर्चन करेंगे। अगले साल महामारी कम होने पर पंडाल सजाकर गणपति बप्पा की पूजा की जाएगी। हरिहर ने बताया कि शीतला मंदिर के समीप शिवमंदिर परिसर में पिछले साल तक पंडाल सजाकर भगवान श्रीगणेश का पूजन अर्चन विधि विधान से हुआ है। कोरोना से इस बार पंडाल सजाने की अनुमति नहीं है। इसलिए इस साल मूर्ति के लिए आर्डर नहीं दिया गया। बताया कि एक सप्ताह तक पंडाल सजाकर विधि विधान से पूजा की जाती थी। पंडाल में दूर दराज से लोग दर्शन करने के लिए आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें