फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ट्रेलर में बॉक्स बनाकर छिपाया था 92 किलो गांजा, ओडिशा से प्रतापगढ़ ले जा रहा था; चालक गिरफ्तार

Wed, 16 Jul 2025 09:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र जिले में म्योरपुर पुलिस ने बड़ी मात्रा में 22 लाख का गांजा पकड़ा है। चालक ने दो तस्करों का नाम बताया है, जिनके खिलाफ रपट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
म्योरपुर पुलिस ने गांजा के साथ चालक को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्योरपुर पुलिस ने ट्रेलर में छिपाकर ले जाया जा रहा साढ़े 92 किलो गांजा की खेप बरामद किया है। यह गांजा ओडिशा से प्रतापगढ़ ले जाया जा रहा था। इसे ट्रेलर के अंदर बॉक्स बनाकर छिपाया गया था। पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन मालिक समेत दो अन्य तस्करों के विरुद्ध भी केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बरामद गांजा की कीमत करीब साढ़े 22 लाख है।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम मुखबिर की सूचना पर एसओ कमल नयन दुबे ने रासपहरी गांव में बभनी-मुर्धवा रोड पर बंद पड़े एक ढाबा के पास खड़ी ट्रेलर गाड़ी की तलाशी दी। ट्रेलर के डाला के अंदर अलग से बने बॉक्स में चार बोरियों में कुल 92 किलो 460 ग्राम गांजा छिपाया गया था। पुलिस ने ट्रेलर चालक बिहार के भोजपुर जिले के दीघा निवासी अरुण कुमार सिंह यादव को गिरफ्तार किया।

एसओ के मुताबिक, पूछताछ में उसने बताया कि वह ट्रेलर मालिक औरंगाबाद के दाउदनगर निवासी राजकुमार व उसके साथी फुलेंद्र सिंह के कहने पर ओडिशा से गांजा लाद कर परिवहन करता था। वह राउरकेला ओडिशा जाता था और वहां मालिक फोन कर बोलते थे तो गाड़ी में चाभी लगी खुला छोड़कर हट जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

इसके बाद एक व्यक्ति गाड़ी लेकर जाता है और उसमें गांजा लाद कर उसे सौंप देता था। वाहन मालिक और फुलेंद्र के कहने पर अवैध गांजा को ओडिशा से प्रतापगढ़, प्रयागराज, आजमगढ़, जौनपुर आदि जिलो में पहुंचाता रहा है। इस एवज में उसे प्रति चक्कर 40 हजार रुपये दिए जाते थे। 

गांजा के खरीद, बिक्री का व्यापार उसके मालिक राजकुमार सिंह और उनके साथी फुलेंद्र सिंह करते हैं। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार अरुण कुमार का विभिन्न धाराओं में कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें