आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग थानों में सात आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर और चार के खिलाफ गुंडा एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर कोतवाली पुलिस ने दो स्थानों पर छापेमारी कर दो गैंगेस्टर के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सिटी सीओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि फरार चल रहे गैंगेस्टर के आरोपी संदीप सिंह निवासी प्रभा पुरम कॉलोनी राबर्ट्सगंज और कुनाल सिंह निवासी कुसी कैथी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। उधर म्योरपुर थाने की पुलिस ने सुनील कुमार निवासी परनी थाना म्योरपुर गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार थाना जुगैल पुलिस ने रामजियावन, डिगम विश्वकर्मा, बलेंदर विश्वकर्मा और लालबहादुर निवासीगण भरहरी थाना जुगैल के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। थाना चोपन पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत राममूरत निवासी घसिया बस्ती थाना रॉबर्ट्सगंज, जीवन बच्चन उर्फ गोपी निवासीगण गुरमुरा थाना चोपन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। ओबरा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत सीताराम यादव निवासी मिठेनपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर, संतोष यादव, हनुमान यादव निवासी निरंजन मरघट जनपद जौनपुर और तेजबहादुर यादव निवासी सरैया विरान, थाना कुड़ेभार, जनपद सुल्तानपुर के खिलाफ पंजीकृत किया है।