फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: 13 साल से लापता बेटे के मिलने की आस फंसा परिवार, साधु बनकर ठगों ने मांगे छह लाख; चार गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 04:48 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां 13 साल से लापता बेटे के मिलने की आस में एक परिवार ठगों के जाल में फंस गया। साधु के वेष में आए आरोपियों ने शरीर के निशान दिखाकर भरोसे में लिया फिर परिवार वालों से छह लाख रुपये की मांग की। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में चारों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में 13 साल से लापता युवक बनकर एक परिवार को भावनात्मक जाल में फंसाकर लाखों रुपये ठगने की कोशिश करने वाले गिरोह का चोपन पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने परिवार को विश्वास दिलाने के लिए लापता युवक के शरीर पर मौजूद बताए जा रहे निशान तक दिखाए। बाद में गुरु की दक्षिणा और भंडारे के नाम पर छह लाख रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर परिवार में बीमारी और बर्बादी का डर दिखाया। मांग घटाकर पांच लाख रुपये कर दी। परिवार ने एक लाख रुपये आरोपियों के बताए खाते में भेज भी दिए थे।

विज्ञापन


ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को मीडिया से वार्ता में एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि रामसूरत साहनी के साले का पुत्र करीब 13 साल पहले लापता हो गया था। इसी का फायदा उठाते हुए नाग पंचमी के दौरान दो आरोपी साधु के वेश में मध्य प्रदेश के गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरझर पहुंचे। उन्होंने परिवार से संपर्क कर खुद को लापता युवक बताया और रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाई। 

परिवार वालों को ऐसे किया गुमराह
आरोपियों ने परिवार के सामने भावुक होने का नाटक किया और उन्हें विश्वास दिलाने का प्रयास किया कि वही उनका लापता बेटा है। इसके बाद परिवार को विंध्याचल बुलाया गया। वहां कथित युवक ने शरीर पर मौजूद निशान दिखाकर पहचान पुख्ता करने की कोशिश की। इसके बाद उसने गुरु की आज्ञा का हवाला देते हुए घर जाने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन

बेटे के मिलने की उम्मीद में रकम जोड़ने लगा परिवार
कथित युवक ने गुरु को दक्षिणा और भंडारे के नाम पर चार हजार लोगों को चार बार भोजन कराने की बात कहते हुए छह लाख रुपये मांगे। रकम नहीं देने पर परिवार में गंभीर बीमारी और बर्बादी का डर दिखाया। आर्थिक स्थिति खराब होने की बात कहने पर मांग पांच लाख रुपये कर दी गई। परिवार लापता बेटे के मिलने की उम्मीद में रकम जुटाने में लग गया। 

आरोपियों के खाते में भेजी रकम
आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर लगातार रुपये मांगना जारी रखा। परिवार के एक सदस्य ने आरोपियों के बताए खाते में एक लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद भी आरोपियों ने और रकम की मांग की। उनकी लगातार बदलती बातों और संदिग्ध गतिविधियों पर परिवार को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा
प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरा गोसाई (46), सिंटू (29), सेहालू उर्फ सेलू (66) और मंगल प्रसाद (29) के रूप में हुई है। सभी बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
 
लापता लोगों के परिवारों को बनाते थे निशाना
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गिरोह के सदस्य पहले ऐसे परिवारों की जानकारी जुटाते थे, जिनका कोई परिजन लंबे समय से लापता हो। इसके बाद योजना बनाकर साधु या अन्य वेश धारण कर परिवार से संपर्क किया जाता था। लापता सदस्य बनकर भावनात्मक दबाव बनाया जाता और डर-अंधविश्वास का सहारा लेकर रुपये ऐंठने की कोशिश की जाती थी। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई ऐसी घटनाओं की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें