फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियां: गांव का नाम चमगादड, पति का नाम नील का पौधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी में एमएलसी स्नातक के निर्वाचन के तहत एक दिसंबर को मतदान होना है। महज दो दिन बाद वोट पड़ने हैं लेकिन सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों की जो मतदाता सूची बनी है, उसमें मतदाताओं, उनके पिता, गांव के नाम अजीबोगरीब हैं। ऐसे नाम हैं जिनका जिले से कोई सरोकार नहीं है। वोटर लिस्ट में गांव के नाम चमगादड, नागपुर, उनिखुर्द, मजीदगढ़ जैसे नाम लिखे हैं। एक मतदाता के पति का नाम नील का पौधा दर्ज है। ऐसे में तमाम वोटर इस बार मतदाता सूची में खामियों के चलते मतदान से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

स्नातक निर्वाचन के लिए बनी मतदाता सूची में राबर्ट्सगंज की सूची में भाग में क्रम संख्या 628 में मतदाता का नाम किरण चतुर्वेदी तो पति का नाम नील का पौधा चतुर्वेदी दर्ज है। क्रम संख्या 720, 846 से 851 तक, 934 से 936 तक, 956 से 966 तक मतदाता का नाम ही नहीं स्पष्ट है। किसी में पिता का नाम तो किसी में पति का नाम लिखा हुआ है लेकिन वोटर कौन है यह स्पष्ट न होने से तमाम मतदाता इस बार स्नातक एमएलसी में अपने पसंदीदा प्रत्याशी को चाह कर भी वोट नहीं दे सकेंगे। मतदाता सूची में कहीं मतदाता का नाम सही नहीं है तो कहीं पिता और पति का नाम गलत लिखा हुआ है। 465 क्रमांक पर भी पिता का नाम स्पष्ट नहीं है। इतना हीं नहीं वोटर लिस्ट में कुछ गांव के नाम भी अजीबोगरीब हैं और कुछ ऐसे नाम हैं जो यहां हैं ही नहीं। जैसे क्रम संख्या 689, 784 पर गांव का नाम चमगादड़ राबर्ट्सगंज लिखा हुआ है। 818 पर गांव का नाम ज्ञनवींउंतूं लिखा हुआ है।
क्रम संख्या 856, 857, में गांव का नाम नीरज राबर्ट्सगंज है। इस वोटर लिस्ट में कई जगह गांव का नाम सोना ओनी महेशर, तरावण, थपनहिया, उनिखुर्द मजीदगढ़, नागपुर आदि लिखा हुआ है। जबकि इस तरह के गांव के नाम पूरे सोनभद्र में कहीं नहीं हैं। ऐसे में वोटर लिस्ट में मतदाता का नाम, पिता या पति का नाम, गांव आदि के नाम में खामियां हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में गड़बड़ प्रिंट हुआ है, वे मतदान कर सकेंगे की नहीं।
विज्ञापन

सोनभद्र
फाइल नंबर 28सोन02 का जोड़.....
उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में जिनका नाम सही होगा, वे ही मतदान कर सकेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी संज्ञान में नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें