फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होकर लड़ें हक की लड़ाई

Mon, 13 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के एक होटल परिसर में जूनियर इंजीनियर संगठन की बैठक को संबोधित करते इं. जयप्रकाश।
विज्ञापन
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की शनिवार की देर शाम अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र में बैठक हुई। इस दौरान 4800/-ग्रेड वेतन लागू करने की मांग को लेकर प्रस्तावित आंदोलन पर चर्चा की गई। हक की लड़ाई के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


पारीक्षा इकाई के अध्यक्ष इं. बीएस राय, ओबरा इकाई के महासचिव इं. पंकज राव, केंद्रीय उप सचिव इं. आरजी सिंह, वित्त सचिव इं. अजय सिंह का कहना था कि नए वेतन ग्रेड के निर्धारण की मांग को लेकर प्रबंधन से कई बार गुहार लगाई गई लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। 

मजबूरन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने का निर्णय लेना पड़ा है। अध्यक्षता कर रहे अनपरा शाखा अध्यक्ष इं. हरिशंकर चौधरी, संचालन कर रहे शाखा सचिव इं. आशुतोष द्विवेदी,  केंद्रीय संगठन सचिव इं. नित्यानंद सिंह, इं. केके पांडेय, इं. शिवलाल विंद, इं. रामबचन कुशवाहा, इं. राजेश सिंह, इं. पंकज राव का कहना था कि नए वेतन ग्रेड की मांग को लेकर कई बार आश्वासनों का झुनझुना थमाया गया, लेकिन एक बार भी इस पर अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन


आंदोलन ऐतिहासिक हो, इसके लिए पूरे प्रदेश में परियोजनावार बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है। बताया कि 13 जून को पनकी, में 17 जून को पारीक्षा और 19 जून को हरदुआगंज में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व आंदोलन की तिथि घोषित कर देगा। इस दौरान परियोजना में नवनियुक्त 88 अवर अभियंताओं का अभिनंदन भी किया गया। इस मौके पर शाखा उपाध्यक्ष इं. मंगलेश सिंह, वित्त सचिव इं. सत्यम यादव, संगठन सचिव इं. जनार्दन पांडेय, लेखा निरीक्षक इं. मुख्तार, मीडिया प्रभारी सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें