फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रार्थना पत्रों का समय से हो निस्तारण: अनिल कुमार

Tue, 04 Aug 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में कुल 228 मामले आए, जिनमें से मौके पर सिर्फ 23 मामलों का निस्तारण हो सका। शेष मामलों का एक सप्ताह के भीतर संबंधितों को निस्तारण का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


घोरावल में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता कमिश्नर अनिल कुमार ने की। इस मौके पर कुल 73 मामले आए, जिनमें से सिर्फ नौ मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका।

कमिश्नर ने राजस्व, बिजली और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को हिदायत देते हुए समय से संबंधित मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।

तेजस्वी युवा समिति की ओर से सुनील कुमार पांडेय, शनि शुक्ल, विमल पांडेय, संजू सिंह, प्रवेश कुमार ने भी संपर्क मार्ग बनवाए जाने की मांग की। इस मौके पर डीआईजी शिवसागर सिंह, डीएम संजय कुमार, एसपी शिवशंकर सिंह, सीडीओ महेंद्र सिंह, एसडीएम कैलाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता एडीएम मनीलाल यादव ने की। इस मौके पर 80 मामले आए, जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया।

शेष मामलों को एक सप्ताह में संबंधितों को निस्तारण का आदेश दिया। इस मौके पर एसडीएम हर्षदेव पांडेय, तहसीलदार योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।

 उधर दुद्धी तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता एसडीएम गिरजा शंकर सिंह ने की। इस मौके पर 75 मामले आए, जिनमें से महज चार का मौके पर निस्तारण हो सका।

शेष मामलों को एक सप्ताह में संबंधितों को निस्तारण का आदेश दिया। इस अवसर पर एएसपी रामयज्ञ यादव, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, सीओ लक्ष्मण राय, बीडीओ डा. प्रभात द्विवेदी, नायब तहसीलदार पवन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें