फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कहीं वनगमन तो कहीं सीताहरण रामलीला में जीवंत हुए प्रसंग

विज्ञापन
बभनी रामलीला में राम विवाह लीला में द्वारपूजा में बैठे चारों भाई व गुरु वशिष्ठ व विश्वामित्र जी
विज्ञापन
सोनभद्र/करमा/बभनी। जिले में बुधवार रात विभिन्न स्थानों पर रामलीलाओं में वनगमन, नगर दर्शन, राम विवाह और सीताहरण के प्रसंगों का मंचन हुआ। कलाकारों के अभिनय पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। रॉबर्ट्सगंज के रामसरोवर तालाब पर केवट प्रसंग के बाद राम, सीता और लक्ष्मण के वनगमन की लीला प्रस्तुत की गई। इसे देख श्रद्धालु भावुक हो गए। सदर विधायक भूपेश चौबे ने आरती-पूजन कर मंचन का शुभारंभ किया। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार जैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। करमा में आदर्श प्रेम नाट्य एवं रामलीला समिति की ओर से चौथे दिन नगर दर्शन और फुलवारी की लीला का मंचन हुआ। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से राम-लक्ष्मण जनकपुर नगर देखने निकले। वहीं, बभनी, चपकी और सहगोड़ा में छठवें दिन राम विवाह की लीला हुई। राम-सीता के पाणिग्रहण के साथ भरत-मांडवी, लक्ष्मण-उर्मिला और शत्रुघ्न-श्रुतकीर्ति के विवाह के प्रसंग प्रस्तुत किए गए।

बभनी रामलीला में राम विवाह लीला में द्वारपूजा में बैठे चारों भाई व गुरु वशिष्ठ व विश्वामित्र जी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें