फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्कंदमाता के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, जयकारों से गूंजे देवी मंदिर

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज शीतला माता मंदिर की भव्य प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को जिले के देवी मंदिरों में मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त दर्शन-पूजन के लिए कतारों में लगे रहे। उन्होंने पुष्प, नारियल और चुनरी अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। घरों में भी दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ हुआ। राबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल स्थित प्राचीन शीतला मंदिर, पूरब मोहाल के सातो मइया शीतला मंदिर, दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर, साईं चौक के दुर्गा मंदिर और मेन मार्केट स्थित दुर्गा मंदिर में भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। चोपन ब्लॉक के कुड़ारी गांव में सोन नदी तट स्थित कुंडवासिनी देवी मंदिर में सोनभद्र के अलावा आसपास के क्षेत्रों और मध्य प्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंचे। दुद्धी के मां काली मंदिर, कोन क्षेत्र के मां अमिला धाम और विंढमगंज के रामजानकी मंदिर व मां काली शक्तिपीठ मंदिर में भी पूजा-अर्चना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें