फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से गिरे पेड़, घंटों बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 13 Jun 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
रविवार शाम आंधी के चलते अनपरा-रेणुसागर मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। अमर उजाला
विज्ञापन
ऊर्जांचल में रविवार की देर शाम आई तेज आंधी के चलते कई जगह पेड़ गिर गए। ककरी में एनसीएल की 33केवीए लाइन और 11केवी के एलटी लाइन पर पेड़ गिरने से अनपरा परिक्षेत्र की बिजली घंटों गुल रही। परियोजना आवासीय परिसर में भी देर रात तक बिजली की आंखमिचौली चलती रही। इसके चलते अधिकांश लोगों को डेढ़ बजे रात तक का वक्त घर के बाहर टहलकर गुजारना पड़ा।  उधर, एनसीएल की आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल आपूर्ति के साथ ही कोल उत्पादन और डिस्पैचिंग का भी काफी प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन


अनपरा परियोजना के अस्थाई कालोनी में तो शाम छह बजे से ही बिजली की आंखमिचौली बनी हुई थी। देर शाम साढ़े सात बजे के करीब आए तेज आंधी  के साथ गिरे पेड़ ने पूरे अनपरा परिक्षेत्र की बत्ती गुल कर दी। एनसीएल के आवासीय परिसर और खदान क्षेत्र की भी आपूर्ति ठप हो गई। रात दस बजे तक बिजली नहीं आई तो लोग बेचैन हो उठे और देर रात तक सड़क, घर के बाहर और लान में टहलते रहे। रात डेढ़ बजे जाकर आपूर्ति सामान्य हुई, तब लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि परियोजना के स्थायी, अस्थाई दोनों आवासीय परिसरों में जहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति है।

वहीं गैर परियोजना क्षेत्र में 22 घंटे आपूर्ति की व्यवस्था है लेकिन इधर एक सप्ताह से कभी अंधड़ तो कभी फाल्ट ने आपूर्ति व्यवस्था को चरमरा कर रख दिया है। परियोजना आवासीय परिसर की आपूर्ति तो जैसे रोजाना बाधित होने का नियम सा हो गया है। शाम के वक्त कामकाज के समय में गुल होती बत्ती लोगों को परेशान कर दे रही है। उधर, गैर परियोजना क्षेत्र के जेई विमलेश सिंह ने बताया कि ककरी में एनसीएल की लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया था। वहीं पेड़ अनपरा के लिए आई एलटी लाइन पर भी गिर गया। इसके चलते आपूर्ति प्रभावित हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें