फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से लाखों का नुकसान, युवती झुलसी

Tue, 26 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज की इमरती काॅलोनी में गैस सिलेंडर रिसाव से आग लगने के बाद जुटी भीड़। अमर उजाला
विज्ञापन
 मंगलवार को विजेंद्र की बेटी प्रदीप्ति की शादी थी। घर में आज भत्तवान और उपनयन संस्कार की रस्म निभाई जा रही थी। इस दौरान जल रहे एक सिलेंडर से रिसाव दूसरे सिलेंडर में आग लग गई। इससे जहां लाखों की क्षति हुई। वहीं शादी के पहले ही प्रदीप्ति उर्फ रोशनी  (26) गंभीर रूप से झुलस गई। बेटी को बचाने के चक्कर में उसकी मां शशिबाला (52) भी झुलस गई। घर में फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकालकर दूसरों के घरों में ले जाया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाया। गंभीर रूप से झुलसी लड़की को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन



दोपहर करीब पौने दो बजे विजेंद्र मिश्रा के बेटे गौरव के उपनयन संस्कार और भत्तवान का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान भोजन बनाने के लिए जल रहे सिलेंडर से कुछ दूरी पर रखे एक सिलेंडर में आग पकड़ ली। आग से फ्रिज समेत अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ब्लास्ट करने लगे। इससे घर में मौजूद महिला, पुरुष और बच्चे घबरा कर घर से बाहर निकलने के लिए भागने लगे। घबराकर कुछ लोगों ने खुद को कमरे के अंदर कैद कर लिया। वहीं खुद का जानजोखिम में डाल कर प्रदीप्ति पानी और बालू से आग बुझाने में जुट गई।

इस दौरान युवती आग की चपेट में आकर झुलस गई। बेटी को बचाने के चक्कर में उसकी मां भी झुलस गई। भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे ने आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र ने युवती व उसकी मां को अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने जल रहे सिलेंडर को बुझाया और घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टर ने युवती का चेहरा और दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलसा  देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। अगलगी से दो से     ढाई लाख रुपये का इलेक्ट्रानिक्स और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें