श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति की बैठक रविवार की देर रात राबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान के सभागार में समिति के संरक्षक अजय शेखर की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर पदाधिकारियों व सदस्यों के सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी सत्यपाल जैन को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया।
महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि इस वर्ष नवाह्न पाठ महायज्ञ का 28 साल पूरा होने वाला है। यह नौ दिवसीय महायज्ञ 23 दिसंबर 2022 से प्रारंभ होगा और एक जनवरी 2023 को संपन्न होगा। इस बार भी 111 भूदेव महायज्ञ में शामिल होंगे। बैठक में राकेश त्रिपाठी (शिशु तिवारी) ने आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा। बैठक में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता, संरक्षक इंद्रदेव सिंह, डॉ. जेएस चतुर्वेदी, हरीश अग्रवाल, कृपा नारायण मिश्रा, मिठाईलाल सोनी, श्यामसुंदर चौबे आदि रहे।