फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दोस्ती, दुष्कर्म... फिर दगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा (सोनभद्र)। सोशल मीडिया के जरिए ओबरा क्षेत्र की एक युवती को जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने, धोखे से गर्भपात कराने और धमकी देकर भगाने वाले आरोपी को ओबरा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान रॉबर्ट्सगंज थानाक्षेत्र के परही (मधुपुर) निवासी सुनील कुमार मौर्य (24) के रूप में हुई है। पीड़िता की तहरीर के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह पीड़िता को नोएडा ले गया। वहां युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने उस पर गर्भपात का दबाव बनाया। इन्कार करने पर आरोपी ने धोखे से दवा खिलाकर 27 मई को एक निजी अस्पताल में उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। ओबरा थाना प्रभारी सदानंद राय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शारदा मंदिर ओबरा के पास से आरोपी सुनील मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें