सीओ ने बताया कि घटना के दिन लाले पनिका अपने सहयोगी सुरेश के साथ महिला को बाइक पर बैठाकर मोटकी पहाड़ी ले गया। वहां दोनों आरोपियों ने मिलकर महिला का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से पत्थर से उसका सिर कुचल दिया और शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।
गत 30 मई को मोटकी पहाड़ी क्षेत्र में महिला का कंकाल बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर 19 जून को मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने सह-आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी लाले पनिका को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।