फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शक्तजनों को दी ट्राईसाइकल

Thu, 01 Jan 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधायक अविनाश कुशवाहा और जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 28 नि:शक्तजनों को ट्राई साइकल और गरीबों में एक हजार कंबल वितरित किया। 
विज्ञापन


कंबल वितरण को देखते हुए कड़ाके की ठंड को देखते हुए गुरुवार को कलेक्ट्रेट में कंबल का वितरण होना था। इसके मद्देनजर आसपास के लेागों की भारी भीड़ उमड़ी।

गरीबों में वितरण के लिए चोपन के चेयरमैन इम्तियाज अहमद 200 कंबल, रामसकल चौबे दो सौ, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रतनलाल गर्ग सौ कंबल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। 
विज्ञापन


पेट्रोलियम, केरोसिन आयल संगठन की ओर से तीन सौ, एसडीएम सदर राजेंद्र प्रसाद तिवारी और तहसीलदार सदर योगेंद्र सिंह दो सौ कंबल लेकर पहुंचे।

सपा जिलाध्यक्ष, विधायक अविनाश कुशवाहा, जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, एसपी शिवशंकर यादव, एडीएम मनीलाल यादव, एएसपी रामयज्ञ, डिप्टी कलेक्टर डीपी सिंह, एसडीएम सदर राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने गरीबों को कंबल वितरित किया।
विधायक, डीएम और एसपी ने 28 नि:शक्तजनों में  ट्राई साइकल का भी वितरण किया। एक नि:शक्तजन को व्हील चेयर, दो को कान की मशीन दी गई।

इस दौरान सीओ सच्चिदानंद, सत्यपाल जैन, रामप्रसाद यादव, गया यादव, बृजेश सिंघानिया, मंगला सिंह, विनीत शर्मा, उस्मान अली, शिवकुमार सांवरिया, धीरज सोनी, धर्मवीर तिवारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें