फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मूंगफली के व्यापार के बहाने 3.27 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। थाना क्षेत्र के कोहरौलिया निवासी महिला व्यवसायी रानी केशरी पुत्री बच्चा केशरी और उसके परिवार वालों से मूंगफली के व्यापार में अच्छे मुनाफे का झांसा देकर 327520 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली गई। रानी केशरी ने तहरीर में बताया है कि पांच जुलाई को उसके भाई सुजल केशरी की बात इंस्टाग्राम पर एक मूंगफली व्यापारी के पेज/अकाउंट से मैसेज के जरिए हुई। इसके बाद आरोपी ने उससे मोबाइल पर बात की और खुद का नाम श्रीगोपाल बताया। कहा कि वह श्री गोपाल कांटेक्ट फ्लैक्स गुंटूर, आंध्र प्रदेश से बोल रहा है और मूंगफली का थोक व्यापारी है। मूंगफली भेजने का सौदा तय करते हुए 1.70 लाख का बिल भेजा। 166500 भुगतान के बाद उसने व्हाट्सएप पर मूंगफली लोड होने का एक वीडियो भेजा और कहा कि गाड़ी माल लेकर बनारस पहुंच गई है। एक कथित ट्रांसपोर्टर का नंबर दिया। बात करने पर उसने कहा कि गाड़ी रॉबर्ट्सगंज पहुंच गई है। सेल्स टैक्स विभाग वालों ने पकड़ लिया है। गाड़ी छुड़ाने व अन्य बहानों से शेष रुपयों की ठगी करते हुए मोबाइल बंद कर लिया। शक्तिनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें