फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दहेज में मिली बाइक से दोस्त को छोड़ने गया था अंकुर, 3 माह पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
अ​खिलेश। फाइल फोटो 
विज्ञापन
महुली। विंढमगंज थानाक्षेत्र के देवढ़ी गांव में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में अंकुर (21) और अखिलेश (32) की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। दोनों अपने परिचित को छोड़ने बाइक से दुद्धी गए थे। लौटते समय बेकाबू वाहन की चपेट में आ गए। अंकुर की शादी महज तीन माह पहले ही हुई थी। दहेज में मिली बाइक लेकर वह दुद्धी गया था। उसकी मौत से नवविवाहित पत्नी और अन्य घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो अखिलेश के पांच छोटे बच्चों का करुण क्रंदन झकझोरने वाला था। शनिवार की देर शाम एक साथ दोनों की चिता जली तो सबकी आंखें छलक पड़ीं। देवढ़ी गांव निवासी छट्ठू भुइयां का पुत्र अंकुर शुक्रवार की रात अपने पड़ोसी अखिलेश (32) के साथ बाहर कमाने जा रहे एक दोस्त को दुद्धी रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। दोस्त को छोड़कर लौटते समय दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर हीराचक गांव में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरों एवं आसपास के लोगों से सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर रात में ही कार्रवाई के बाद दुद्धी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शनिवार को घरों में चूल्हे नहीं जले। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को कनहर नदी में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। गांव के दो होनहार युवकों की एक साथ जलती चिता देखकर वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। ग्राम प्रधान श्रीकांत यादव ने बताया कि बाइक चला रहे अंकुर (21) का विवाह तीन महीने पहले ही धूमधाम से हुआ था। उसे दहेज में अन्य सामान के साथ बाइक भी मिली थी। उसी बाइक से वह दोस्त को छोड़ने गया था।
विज्ञापन

वहीं बाइक पर पीछे सवार अखिलेश के छोटे-छोटे तीन बेटियां एवं दो बेटे हैं। घर से निकलते समय उसने पत्नी से कहा था कि लौटते समय सब्जी लेकर आएगा।

अखिलेश। फाइल फोटो 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें