राबर्ट्सगंज में सड़क किनारे ऊनी कपड़े बेचने वाली एक महिला ठगी का शिकार हो गई। कुछ लोग महिला को नकली सोने के आभूषण देकर तीन लाख रुपये ले गए। महिला ने दुकानदार को सोना दिखाया तो उसे सच्चाई पता चला। रविवार को पीड़िता ने पुलिस को अज्ञात एक महिला समेत दो के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नेपाल समेत अन्य जगहों से कई लोग आकर राबर्ट्सगंज में जगह-जगह पटरी किनारे गर्म कपड़े, जूता समेत अन्य सामान बेच रहे हैं। रविवार को नेपाल के माखा की रहने वाली पुष्पा ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि 17 दिसंबर को एक महिला और एक पुरूष उसके कपड़े की दुकान पर आए और अपनी मजबूरी बताकर आभूषण गिरवी पर रखने के लिए कहने लगे।
उनके बार-बार कहने पर उनका आभूषण रख कर तीन लाख दे दिए। जांच करने पर आभूषण नकली निकला। दोनों ने पांच दिन में रुपये वापस कर आभूषण ले जाने की बात कही थी, लेकिन अब मोबाइल तक नहीं उठा रहे हैं। क्राइम इंस्पेक्टर विद्यासागर ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है।
पढ़ेंः आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर से टक्कर के बाद आग का गोला बनी कार, युवती समेत दो लोग जिंदा जले