तस्करों से मिले इनपुट के आधार पर एसपी अभिषेक वर्मा ने चार सदस्यीय टीम गाजियाबाद भेजा था। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली और एसओजी की इस संयुक्त टीम ने गाजियाबाद पुलिस, औषधि विभाग की टीम को साथ लेकर मेरठ रोड के पास घूकना में दबिश देकर एक गोदाम के अंदर से कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की। करीब चार ट्रक माल पकड़ा गया। सात आरोपी भी गिरफ्तार किए गए। उनके पास से एक कार और 20 लाख नकदी भी मिली।
गाजियाबाद के एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह के मुताबिक यह माल बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी। चार ट्रकों में चूने की बोरियों के बीच में कफ सिरप को छिपाकर रखा गया था। सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि एसआई घनश्याम तिवारी के नेतृत्व में कांस्टेबल चन्द्रकेश पांडेय, रमेश कुमार, सत्यम पांडेय की टीम को गाजियाबाद भेजा गया था। वहां बड़ी मात्रा में कफ सिरप पकड़ा गया है।