फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हृदय रोग के चार से पांच मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दियों में संभाले रखिए दिल... कहीं धोखा न दे जाए
विज्ञापन

- ठंड में हृदय की धमनियां के सिकुड़ने के कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। जिले में सर्दी बढ़ने के साथ ही दिल भी धोखा देने लगा है। ठंड में हृदय की धमनियां के सिकुड़ने के कारण हार्ट अटैक का खतरा मंडराने लगा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में सामान्य दिनों में औसतन दो मरीज रोज आते थे, लेकिन इस समय रोज हृदय रोग के चार से पांच मरीज गंभीर हालत में पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो सर्दी के मौसम में हार्ट अटैक से बचने के लिए सावधानी अवश्य बरतें।



जिले में दिन प्रतिदिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड के चलते लोग बुखार, खांसी और जुकाम आदि की चपेट में आ रहे हैं। ठंड में लोगों का दिल भी दगा देने लगा है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएस पांडेय सहित अन्य चिकित्सकों की मानें तो गर्मी की तुलना में सर्दी में अधिक हार्ट अटैक की आशंका बनी रहती है। सर्दियों के दौरान अन्य धमनियों की तरह कोरोनरी धमनियां सिकुड़ सकती हैं। इससे दिल की मांसपेशियों को रक्त की आपूर्ति कम हो सकती है। रक्त की आपूर्ति कम होने से मायोकार्डियल इस्किमिया और दिल का दौरा पड़ सकता है। इसलिए सर्दी में ह्दयाघात से बचने के लिए सावधानी बरतें। आकड़ों पर गौर करें तो ठंड बढ़ने के बाद से हर दिन चार से पांच गंभीर मरीज इमरजेंसी और ओपीडी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा ओपीडी में दिल के सामान्य मरीज भी आ रहे हैं।
विज्ञापन


बढ़ सकती है थक्का बनने की गति

सर्दियों के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण फाइब्रिनोजेन सहित थक्के जमने वाले कारकों के स्तर में बढ़त होती है। थक्के जमने की गति बढ़ने से दिल के दौरे की आशंका भी बढ़ जाती है।


हार्ट अटैक के लक्षण
- सीने में दर्द, उल्टी होना, जी मिचलाना, सांस लेने में परेशानी, थकान, चक्कर आना।

इन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा ठंड में टहलने से बचें। धूम्रपान, अल्कोहल का सेवन न करें। चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थ खाने से बचें। नमक का प्रयोग कम से कम करें।
गर्म माहौल से एकदम सर्दी में नहीं आए। ऐसा करने से दिल की धमनिया सिकुड़ने से हृदयघात का खतरा बना रहता है। सर्दी में सावधानी बरतकर खुद को सुरक्षित रखें। - प्रो.राहुल सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन


पति-पत्नी की हार्ट अटैक से मौत
जिला मुख्यालय के पास लोढ़ी गांव में बीते 29 घंटे के अंदर पति-पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार की रात में अचानक पत्नी रामपति देवी (56) की मौत हो गई। परिवार के लोग उनका दाह संस्कार करके लौटे थे कि शनिवार की रात में मृतका के पति भोला (65) की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें