फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन की परीक्षा में चार हजार परीक्षार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज राजकीय बालिका इंटर कालेज में पीईटी परीक्षा के पूर्व अभ्यर्थियों की लगी कतार। संवाद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में दूसरे दिन भी साढ़े 33 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के 13 केंद्रों पर कुल 11952 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 7948 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा में जांच एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया। पहली पाली में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए दो घंटा पहले ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ लग गई थी। सुरक्षाकर्मी भी केंद्रों पर डट गए थे। सुबह साढ़े आठ बजे गेट खुलने के बाद एक-एक अभ्यर्थियों की तलाशी लेकर केंद्र में प्रवेश दिया गया। जीजीआईसी, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, विंध्य कन्या महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय, संत कीनाराम पीजी कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में परीक्षा कराई गई। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रही। परीक्षा की प्रथम पाली में कुल 5976 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 3992 ही परीक्षा में शामिल हुए। एसडीएम रमेश कुमार, सीओ सिटी राहुल पांडेय सहित अन्य अफसरों ने केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दूसरी पाली की परीक्षा भी 13 केंद्रों पर हुई। अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक चली परीक्षा में कुल 5976 के सापेक्ष 3956 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के आसपास कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र यादव का कहना है कि दोनों पालियों की सकुशल परीक्षा संपन्न हो गई। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर काफी सुकून था। इससे जाहिर हो रहा था कि प्रश्नपत्र हल करने में उन्हें कोई कठिनाई नहीं हुई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलीं भदोही की मयूरी का कहना था कि पेपर अच्छा हुआ है। मैथ के प्रश्न कुछ कठिन थे। जनरल नॉलेज सहित अन्य प्रश्नों को सही ढंग से हल किया गया है। भदोही के औराई निवासी रितु दुबे का कहना कि पेपर तो अच्छा हुआ, लेकिन यहां तक पहुंचने का सफर काफी मुश्किल रहा। बसों में धक्के खाते हुए किसी तरह केंद्र पर पहुंच पाई हूं। भदोही के ही चौरी निवासी राधिका ने कहा कि सभी प्रश्नों को हल किया है। इसमें कोई खास कठिनाई नहीं आई। बस गैर जनपद में सेंटर पड़ने से थोड़ा परेशान होना पड़ा है। उम्मीद है कि आगे से सरकार परीक्षा में इसका भी ध्यान रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें